IMD Heavy Rain Alert Today: सावधान!.. गर्जना के साथ होने वाली हैं भयंकर बारिश, मौसम विभाग ने जारी की इन इलाकों के लिए चेतावनी, आप भी देख लें..

IMD Heavy Rain Alert Today for Several States: आईएमडी ने कई राज्यों में भारी बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया, मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा।

IMD Heavy Rain Alert Today: सावधान!.. गर्जना के साथ होने वाली हैं भयंकर बारिश, मौसम विभाग ने जारी की इन इलाकों के लिए चेतावनी, आप भी देख लें..

IMD Heavy Rain Alert Today || Image- The Economic Times file

Modified Date: May 31, 2026 / 03:57 pm IST
Published Date: May 31, 2026 3:55 pm IST
HIGHLIGHTS
  • कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का आईएमडी अलर्ट।
  • पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में अगले सप्ताह तक बारिश की संभावना।
  • राजस्थान, ओडिशा और झारखंड में आंधी-तूफान की चेतावनी जारी।

नई दिल्ली: मानसून का आगमन नजदीक है, लिहाजा देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। (IMD Heavy Rain Alert Today) भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी आईएमडी के मुताबिक, मानसून धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है और इसके प्रभाव से कई राज्यों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है। कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है, जबकि कुछ स्थानों पर गर्मी और लू जैसी स्थिति भी बनी रह सकती है। दिल्ली में आने वाले दिनों में हल्की से सामान्य बारिश होने की संभावना है। इसके साथ गरज-चमक और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इससे लोगों को गर्मी और उमस से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में बारिश का असर

आईएमडी ने बताया कि मानसून की उत्तरी सीमा अरब सागर से लेकर बंगाल की खाड़ी तक पहुंच चुकी है। (IMD Heavy Rain Alert Today) अगले कुछ दिनों में इसके केरल, तमिलनाडु, लक्षद्वीप और बंगाल की खाड़ी के अन्य हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं। इसी तरह पूर्वोत्तर भारत के राज्यों नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में अगले एक सप्ताह तक हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है।

दक्षिण भारत के कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और तमिलनाडु में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। केरल और लक्षद्वीप में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं तटीय आंध्र प्रदेश में 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

उत्तर, मध्य और पश्चिम भारत में भी असर

पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भी बारिश, बिजली चमकने और गरज-चमक की संभावना है। (IMD Heavy Rain Alert Today) ओडिशा और झारखंड के कुछ इलाकों में तेज आंधी चल सकती है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

उत्तर भारत के जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और उत्तराखंड में भी बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिलेगा। राजस्थान के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी और 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार वाली हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में ओलावृष्टि भी हो सकती है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में भी बारिश और गरज-चमक की संभावना है। गुजरात, कोंकण, गोवा और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और ओले गिरने की आशंका जताई गई है। आईएमडी ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने, सुरक्षित स्थानों पर रहने और मौसम विभाग की सलाह का पालन करने की अपील की है। (IMD Heavy Rain Alert Today) किसानों को भी फसलों और पशुओं की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने की सलाह दी गई है।

इन्हें भी पढ़ें:

भारत, अमेरिका के मुख्य वार्ताकार एक जून से अंतरिम व्यापार समझौते पर करेंगे वार्ता

ब्रिटेन की विदेश मंत्री वैश्विक चुनौतियों पर चर्चा के लिए भारत और चीन का दौरा करेंगी

जनता 2027 के चुनावों में भाजपा की सारी तिकड़म निकाल देगी: अखिलेश यादव

अमेरिका के सहयोगी देशों ने नये खतरों का सामना करने के लिए वैश्विक एकता की अपील की

एस्टोनियाई स्टार्टअप भारत के साथ साझेदारी, उसके बड़े बाजार में प्रवेश को लेकर उत्सुक

राजस्थान के कई इलाकों में बारिश, फलोदी में अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री दर्ज


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown