हैदराबाद, पांच फरवरी (भाषा) तेलंगाना के जगतियाल जिले के एक मेले में धार्मिक अनुष्ठान के तहत कई बकरों की बलि देने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
पशु अधिकार कार्यकर्ता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, तीन फरवरी को रायकल में आयोजित ‘भीमन्ना जठारा’ मेले के दौरान काटे जाने से खून बहने के बाद लगभग 50 बकरों की मौत हो गयी।
पुलिस के एक अधिकारी ने हालांकि, ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि लगभग सात-आठ बकरों की बलि दी गयी थी।
उन्होंने बताया कि मेले के दो आयोजकों के खिलाफ पशु और अन्य जीवों के प्रति क्रूरता के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है और संबंधित लोगों के लिए परामर्श की व्यवस्था की गयी है।
मामले में जांच जारी है।
पुलिस ने बताया कि गांवों में ‘गवु पट्टाडम’ नामक यह रस्म आम है।
इस रस्म के वीडियो में मेले में ढोल की थाप के बीच कुछ पुरुष बकरों को काटते नजर आ रहे हैं।
भाषा
राखी प्रशांत
प्रशांत
प्रशांत