जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर

Ads

जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर

  •  
  • Publish Date - September 7, 2022 / 07:09 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:36 PM IST

श्रीनगर, सात सितंबर (भाषा) जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिला में बुधवार को सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में दो अज्ञात आतंकवादियों को मार गिराया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मारे गए आतंकवादियों की पहचान और वे किस संगठन से जुड़े थे, इसका पता लगाया जा रहा है।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने ट्वीट कर कहा, ‘‘अनंतनाग के बिजबेहरा इलाके के थजीवारा में अनंतनाग पुलिस ने अचानक हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादियों को मार गिराया।’’

भाषा सुरभि पवनेश

पवनेश