श्रीनगर, 10 अक्टूबर (भाषा) जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में हुई मुठभेड़ में सोमवार सुबह दो आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की विशिष्ट जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर के इस जिले के तांगपावा इलाके में रविवार रात घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था।
उन्होंने बताया कि तलाश अभियान के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चला दीं, जिसके बाद बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ शुरू हो गई।
अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में सोमवार सुबह दो आतंकवादी मारे गए। आतंकवादियों एवं उनके संगठन की पहचान अभी नहीं हो पाई है।
भाषा निहारिका सिम्मी
सिम्मी