ओडिशा में कोविड के दो और मामले सामने आए, संक्रमितों की संख्या बढ़कर तीन हुई
ओडिशा में कोविड के दो और मामले सामने आए, संक्रमितों की संख्या बढ़कर तीन हुई
भुवनेश्वर, 23 जुलाई (भाषा) ओडिशा में कोविड-19 के दो और मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर तीन हो गई है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि तीनों मामले गंजाम जिले से हैं।
जन स्वास्थ्य निदेशक रवींद्रनाथ मिश्रा ने बताया कि दोनों संक्रमित घर पर पृथकवास में हैं और उनकी स्थिति स्थिर है।
उन्होंने कहा कि तीसरी संक्रमित महिला का इलाज बरहामपुर स्थित एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में किया जा रहा है।
मिश्रा ने बताया, ‘‘महिला की हालत भी स्थिर है। हालांकि वह मधुमेह, उच्च रक्तचाप और हृदय संबंधी बीमारियों से भी पीड़ित है।’’
उन्होंने लोगों से अपील की कि घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘अब यह सामान्य फ्लू जैसी बीमारी बन गई है और वायरस पहले की तुलना में कमजोर हो गया है।’’
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के विशेष सचिव संतोष मिश्रा ने बुधवार को बरहामपुर स्थित अस्पताल का दौरा कर महिला के उपचार और वहां की स्थिति की समीक्षा की थी।
भाषा मनीषा देवेंद्र
देवेंद्र

Facebook


