गोवा में कोरोना वायरस संक्रमण के दो नए मामले, उपचाराधीन मरीजों की संख्या 121 हुयी

गोवा में कोरोना वायरस संक्रमण के दो नए मामले, उपचाराधीन मरीजों की संख्या 121 हुयी

गोवा में कोरोना वायरस संक्रमण के दो नए मामले, उपचाराधीन मरीजों की संख्या 121 हुयी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:16 pm IST
Published Date: March 7, 2022 6:39 pm IST

पणजी, सात मार्च (भाषा) गोवा में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के दो नये मामले सामने आये जिसके बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 2,45,125 हो गयी है । स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत हो गयी है जिसके बाद महामारी से अब तक प्रदेश में 3,828 लोगों की मौत हो चुकी है ।

अधिकारी ने बताया कि सोमवार को प्रदेश में 22 लोग संक्रमण से ठीक हुये हैं जिसके बाद संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 2,41,176 पर पहुंच गयी है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में उपचाराधीन मामलों की संख्या अब 121 हो गयी है ।

भाषा रंजन मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में