लद्दाख में कोविड-19 के दो नए मामले

लद्दाख में कोविड-19 के दो नए मामले

लद्दाख में कोविड-19 के दो नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:15 pm IST
Published Date: March 17, 2022 2:36 pm IST

लेह, 17 मार्च (भाषा) लद्दाख में कोविड-19 के दो नए मामले सामने आने के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 28,192 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 66 रह गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि लद्दाख में अभी तक संक्रमण से 228 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें से लेह के 168 और करगिल के 60 लोग थे। । दोनों नए मामले लेह में सामने आए।

अधिकारियों ने बताया कि लद्दाख में अभी तक 27,898 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

भाषा निहारिका मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में