अंडमान में कोविड-19 के दो नए मामले, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,991 हुई

अंडमान में कोविड-19 के दो नए मामले, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,991 हुई

अंडमान में कोविड-19 के दो नए मामले, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,991 हुई
Modified Date: November 29, 2022 / 08:01 pm IST
Published Date: January 21, 2021 5:11 am IST

पोर्ट ब्लेयर, 21 जनवरी (भाषा) अंडमान निकोबार द्वीप समूह में कोविड-19 के दो नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बृहस्पतिवार को बढ़कर 4,991 हो गयी। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण से तीन और लोग स्वस्थ हुए हैं।

उन्होंने बताया कि द्वीपसमूह में वर्तमान में 29 मरीजों का उपचार चल रहा है जबकि 4,900 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं। संक्रमण से अब तक 62 लोगों की मौत हुई है।

अधिकारी ने बताया कि प्रशासन ने कोविड-19 के लिए अब तक 2.08 लाख नमूनों की जांच की है।

भाषा सुरभि शोभना

शोभना


लेखक के बारे में