अलवर जिले में पुलिस कांस्टेबल सहित दो लोग रिश्वत लेते गिरफ्तार

अलवर जिले में पुलिस कांस्टेबल सहित दो लोग रिश्वत लेते गिरफ्तार

अलवर जिले में पुलिस कांस्टेबल सहित दो लोग रिश्वत लेते गिरफ्तार
Modified Date: March 26, 2026 / 12:15 pm IST
Published Date: March 26, 2026 12:15 pm IST

जयपुर, 26 मार्च (भाषा) भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने बुधवार को अलवर जिले में एक पुलिस कांस्टेबल सहित दो लोगों को 20,000 रुपये की कथित रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार अलवर के पुलिस थाना कठूमर में कांस्टेबल रामेश्वर सिंह और निरंजन सिंह नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

ब्यूरो के बयान के अनुसार परिवादी ने शिकायत दी थी कि उसके एक रिश्तेदार के खिलाफ थाना कठूमर में दर्ज मामले की जांच में मदद करने के नाम पर सहायक पुलिस निरीक्षक (एएसआई) नरेन्द्र सिंह, कांस्टेबल रामेश्वर सिंह व निरंजन सिंह नाम के व्यक्ति द्वारा 20,000 रुपये की रिश्वत मांग कर परेशान किया जा रहा है।

ब्यूरो की टीम ने शिकायत के सत्यापन के बाद बुधवार को कार्रवाई की। इस दौरान कांस्टेबल रामेश्वर व निरंजन परिवादी से रिश्वत की रकम लेते पाए गए। इस मामले में आरोपी एएसआई नरेन्द्र सिंह की गिरफ्तारी होनी अभी बाकी है। मामले में आगे की जांच व कार्रवाई जारी है।

भाषा पृथ्वी सुरभि

सुरभि


लेखक के बारे में