शोभायात्रा के दौरान वुजूखाने के ‘टिनशेड’ पर चढ़कर झंडा लहराने के मामले में दो लोगों की पहचान हुई

शोभायात्रा के दौरान वुजूखाने के 'टिनशेड' पर चढ़कर झंडा लहराने के मामले में दो लोगों की पहचान हुई

शोभायात्रा के दौरान वुजूखाने के ‘टिनशेड’ पर चढ़कर झंडा लहराने के मामले में दो लोगों की पहचान हुई
Modified Date: April 2, 2026 / 09:30 pm IST
Published Date: April 2, 2026 9:30 pm IST

नयी दिल्ली, दो अप्रैल (भाषा) दक्षिणपूर्वी दिल्ली के तुगलकाबाद इलाके में शोभा यात्रा के दौरान एक मस्जिद के वुज़ूखाने के ‘टिनशेड’ पर चढ़कर भगवा झंडा लहराने वाले दो लोगों की पहचान कर ली गई है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

इससे पहले पुलिस के एक अधिकारी ने बताया था कि इस बाबत दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।

एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना अपराह्न करीब 1:30 बजे हुई जब एक शोभायात्रा इलाके से गुजर रही थी।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने मस्जिद के वुजूखाने के टिनशेड पर चढ़कर झंडा लहराया, जिससे तनाव उत्पन्न हो गया।

अधिकारी ने बताया कि इलाके में मोटरसाइकिल पर मौजूद गश्ती दल ने इस घटना को देखा और तुरंत हस्तक्षेप करते हुए दोनों को बिना किसी देरी के टिनशेड से नीचे उतार लिया।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी जल्द ही मौके पर पहुंचे और तनाव को कम करने के लिए मस्जिद समिति के सदस्यों और स्थानीय निवासियों के साथ बातचीत की।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में और शांतिपूर्ण है। गश्ती दल द्वारा त्वरित कार्रवाई से किसी भी प्रकार की स्थिति बिगड़ने से रोकने में मदद मिली।’

भाषा नोमान नोमान पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में