जम्मू कश्मीर के रामबन में दो पुलिसकर्मी कार के अंदर मृत पाये गये

जम्मू कश्मीर के रामबन में दो पुलिसकर्मी कार के अंदर मृत पाये गये

जम्मू कश्मीर के रामबन में दो पुलिसकर्मी कार के अंदर मृत पाये गये
Modified Date: September 23, 2026 / 12:40 pm IST
Published Date: September 23, 2026 12:40 pm IST

बनिहाल/जम्मू, 23 सितंबर (भाषा) जम्मू कश्मीर के रामबन जिले में एक कार के अंदर दो पुलिसकर्मी मृत पाए गए। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी ।

सूत्रों के मुताबिक, रामबन के जिला पुलिस लाइन्स के मुख्य आरक्षी फरीद अहमद और ‘सिलेक्शन ग्रेड कॉन्स्टेबल’ मुहम्मद याकूब मंगलवार देर शाम बटोत के सना इलाके में जियारत मोड़ पर खड़ी एक कार के अंदर संदिग्ध हालात में बेहोश पाए गए।

उन्होंने बताया कि लोग उन्हें रामबन के जिला अस्पताल ले गये जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सूत्रों ने बताया कि उनकी मौत से जुड़ी परिस्थितियों या वजह का तत्काल पता नहीं चल पाया है।

पुलिस ने इस घटना से जुड़ी परिस्थतियों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

भाषा

राजकुमार मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में