केरलम के पलक्कड़ में पानी की टंकी में गिरने से दो भाई-बहनों की मौत

केरलम के पलक्कड़ में पानी की टंकी में गिरने से दो भाई-बहनों की मौत

केरलम के पलक्कड़ में पानी की टंकी में गिरने से दो भाई-बहनों की मौत
Modified Date: September 29, 2026 / 04:20 pm IST
Published Date: September 29, 2026 4:20 pm IST

पलक्कड़ (केरलम), 29 सितंबर (भाषा) पलक्कड़ में मंगलवार को एक घर के बाथरूम में कंक्रीट से बनी पानी की टंकी में गिरने से दो बच्चों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान जेनिफर जूलियट (पांच वर्ष) और उसके भाई रॉबिन (तीन) के तौर पर हुई है। दोनो कोझिनजामपारा के रहने वाले जॉन कुमार के बच्चे थे।

उसने बताया कि यह घटना मेनोनपारा के कूरनकाड ​​में हुई। दोनों बच्चे सुबह करीब 10 बज कर 30 मिनट पर टैंक के अंदर मिले।

परिवार के अनुसार, दोनों खेल रहे थे और उन्हें आखिरी बार बाथरूम में देखा गया था। घटना के समय घर पर बच्चों के अलावा सिर्फ उनकी मां थी।

पुलिस ने बताया कि यह फिलहाल पता नहीं चल पाया है कि वे लगभग तीन फुट ऊंची पानी की टंकी में कैसे गिरे?

बच्चों को टंकी से बाहर निकालकर पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने इस संबंध में आप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भाषा प्रचेता माधव

माधव


लेखक के बारे में