बोकारो में सोये हुए दो दुकानदार भाइयों की घातक हथियार से वार कर हत्या

Ads

बोकारो में सोये हुए दो दुकानदार भाइयों की घातक हथियार से वार कर हत्या

  •  
  • Publish Date - January 5, 2022 / 05:06 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:18 PM IST

बोकारो, पांच जनवरी (भाषा) झारखण्ड में बोकारो जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिजुलिया गांव में मंगलवार की देर रात दुकान में सोये दो भाइयों को अज्ञात चोरों ने घातक हथियार से वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

बोकारो में चास पुलिस उपाधीक्षक पुरषोत्तम सिंह ने बताया कि बिजुलिया गांव में दो भाई अरुण महथा (60) फटिक घेवर (50) बीती रात अपनी दुकान में सोये हुए थे दोनों की मौत मौके पर ही हो गयी ।

पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि चोरी के दौरान संभवत: विरोध करने पर दोनों पर हमला कर दिया गया होगा ।

पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।

इस दोहरे हत्याकांड का उद्भेदन जल्द करने का पुलिस ने दावा किया है।

भाषा सं इन्दु रंजन

रंजन