जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में दो जवान शहीद

Ads

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में दो जवान शहीद

  •  
  • Publish Date - November 22, 2023 / 05:00 PM IST,
    Updated On - November 22, 2023 / 05:00 PM IST

राजौरी/जम्मू, 22 नवंबर (भाषा) जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में बुधवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि सुरक्षाबलों ने मौके पर दो आतंकियों को घेर लिया है।

उसने बताया कि धर्मसाल के बाजीमाल इलाके में सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त घेराबंदी और तलाश अभियान के दौरान आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ शुरू हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में एक अधिकारी और एक सैनिक की जान चली गई और एक अन्य सुरक्षाकर्मी घायल हो गया।

उन्होंने बताया कि घायल जवान को अस्पताल ले जाया गया है।

भाषा शफीक अविनाश

अविनाश

अविनाश