ओडिशा में तालाब में नहाते समय डूबने से दो छात्रों की मौत
ओडिशा में तालाब में नहाते समय डूबने से दो छात्रों की मौत
बालासोर, आठ मई (भाषा) ओडिशा के बालासोर जिले में तालाब में नहाते समय डूबने से दो छात्रों की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी के अनुसार, घटना बृहस्पतिवार को उस वक्त हो हुई जब दोनों लड़के बालासोर स्थित अपने छात्रावास के पास वाले तालाब में नहा रहे थे।
उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान प्रत्यूष कुमार मल्लिक (17) और उसके दोस्त स्मृति रंजन महाभोई (18) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि दोनों भद्रक जिले में स्थित बसुदेवपुर इलाके के रहने वाले थे और वे उच्च शिक्षा के लिए बालासोर शहर के मानसिंह बाजार इलाके में एक निजी छात्रावास में रह रहे थे।
बालासोर टाउन थाने के प्रभारी निरीक्षक बिजय कुमार दास ने बताया कि दमकल एवं आपातकालीन सेवा कर्मियों ने दोनों छात्रों को तालाब से बाहर निकाला और उन्हें जिला मुख्यालय अस्पताल ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा इस संबंध में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया गया है।
भाषा प्रचेता रंजन
रंजन

Facebook


