Motorola Razr Fold Launch Date: लो आ गई वो तारीख! Motorola का ये धांसू फोल्डेबल 5G फोन इस दिन करेगा धमाका, फीचर्स देख आप भी हो जाएंगे फैन!

Motorola Razr Fold Launch Date: मोटोरोला 13 मई को भारत में अपना नया फोल्डेबल फोन Motorola Razr Fold लॉन्च करेगा जो फ्लिपकार्ट पर मिलेगा। इसमें 8.1-इंच डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर और 6000mAh बैटरी जैसे दमदार फीचर्स हो सकते हैं।

Motorola Razr Fold Launch Date: लो आ गई वो तारीख! Motorola का ये धांसू फोल्डेबल 5G फोन इस दिन करेगा धमाका, फीचर्स देख आप भी हो जाएंगे फैन!

(Motorola Razr Fold Launch Date/ Image Credit: Motorola)

Modified Date: May 8, 2026 / 12:42 pm IST
Published Date: May 8, 2026 12:39 pm IST
HIGHLIGHTS
  • Motorola Razr Fold का भारत में लॉन्च 13 मई को तय।
  • फोन Flipkart और Motorola वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
  • 8.1-इंच इनर डिस्प्ले और 6.6-इंच कवर स्क्रीन मिलने की उम्मीद।

नई दिल्ली: Motorola Razr Fold Launch Date in India: मोटोरोला ने अपने नए फोल्डेबल स्मार्टफोन Motorola Razr Fold की भारत में लॉन्च डेट आधिकारिक तौर पर घोषित कर दी है। कंपनी ने इस हफ्ते की शुरुआत में फोन को टीज करना शुरू किया था और अब कन्फर्म हो गया है कि यह डिवाइस 13 मई को भारत में लॉन्च होगा। लॉन्च के बाद यह फोन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट और मोटोरोला की आधिकारिक वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

डिजाइन और वेरिएंट (Design and Variants)

कंपनी ने माइक्रोसाइट के जरिए फोन के कलर और वेरिएंट्स का भी खुलासा किया है। Motorola Razr Fold को Pantone Blackened Blue और Pantone Lily White रंगों में लॉन्च किया जाएगा। यह स्मार्टफोन 12GB RAM + 256GB स्टोरेज और 16GB RAM + 512GB स्टोरेज जैसे दो वेरिएंट्स में उपलब्ध होगा। फोन को प्रीमियम फोल्डेबल डिजाइन के साथ पेश किया जाएगा।

डिस्प्ले और परफॉर्मेंस फीचर्स (Display and Performance Features)

इस फोल्डेबल फोन में 6.6-इंच का LTPO pOLED कवर डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। जिसमें 165Hz रिफ्रेश रेट और 6,000 निट्स तक की ब्राइटनेस हो सकती है। वहीं अंदर की तरफ 8.1-इंच का बड़ा LTPO pOLED डिस्प्ले मिलेगा। जिसका 2K रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट होगा। फोन में Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया जा सकता है। जिसके साथ 16GB RAM और 1TB तक स्टोरेज मिल सकती है।

कैमरा सेटअप (Camera Setup)

कैमरा के मामले में यह फोन काफी दमदार साबित हो सकता है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है। जिसमें 50MP का Sony LYTIA प्राइमरी सेंसर, 50MP टेलीफोटो लेंस और 50MP अल्ट्रा-वाइड लेंस शामिल होंगे। सेल्फी के लिए कवर स्क्रीन पर 32MP कैमरा और अंदर की डिस्प्ले पर 20MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

बैटरी और चार्जिंग सपोर्ट (Battery and Charging Support)

Motorola Razr Fold में 6000mAh की बड़ी बैटरी मिलने की संभावना है जो लंबे समय तक बैकअप दे सकती है। इसके साथ 80W फास्ट वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी मिल सकता है। इस पावरफुल बैटरी और चार्जिंग सिस्टम के साथ यह फोन फोल्डेबल सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बन सकता है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।