Husband Caught Red Handed In Hotel : 50 साल के ‘आशिक’ पति की होटल में खुली पोल! प्रेमिका के साथ कर रहा था ये काम, तभी आ धमकी पत्नी, दरवाजा खोलते ही जो हुआ जानकर रह जाएंगे हैरान

मध्य प्रदेश के मंदसौर में एक होटल के कमरे में पति को प्रेमिका के साथ जन्मदिन मनाते पत्नी ने पकड़ लिया, जिसके बाद जमकर हंगामा और मारपीट हुई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

Husband Caught Red Handed In Hotel : 50 साल के ‘आशिक’ पति की होटल में खुली पोल! प्रेमिका के साथ कर रहा था ये काम, तभी आ धमकी पत्नी, दरवाजा खोलते ही जो हुआ जानकर रह जाएंगे हैरान

Husband Caught Red Handed In Hotel / Image soURCE : X

Modified Date: May 8, 2026 / 01:05 pm IST
Published Date: May 8, 2026 1:01 pm IST
HIGHLIGHTS
  • मंदसौर होटल में पति को प्रेमिका के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया
  • पत्नी ने मौके पर पहुंचकर पति और प्रेमिका की पिटाई की
  • घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है

मंदसौर : Husband Caught Red Handed In Hotel  मध्य प्रदेश के मंदसौर ज़िले से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहाँ होटल के बंद कमरे में प्रेमिका का जन्मदिन मनाना एक युवक को भारी पड़ गया। युवक की पत्नी अचानक होटल पहुंच गई और दोनों की जमकर पिटाई कर दी। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की।

होटल के कमरे में मना रहा था प्रेमिका का जन्मदिन

मिली जानकारी के अनुसार, 50 वर्षीय जुल्फिकार अली अपनी 38 वर्षीय प्रेमिका का जन्मदिन मनाने होटल पहुंचा था। देर रात करीब 11 बजे उसकी पत्नी अपने भाई और भाभी के साथ होटल पहुंची। जैसे ही कमरे का दरवाजा खुला, पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ देख आपा खो दिया और पति तथा उसकी प्रेमिका पर एक के बाद एक थप्पड़ बरसाना शुरू कर दिए।

Extramarital Affair Story सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे महिला अपने पति की प्रेमिका को पकड़कर होटल की सीढ़ियों तक ले आई। इस पूरे घटना से होटल में हड़कंप मच गया। मौजूद लोगों ने इस घटना की सूचना डायल 112 को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इन्हें भी पढ़ें :

 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.