चंडीगढ़, 22 मई (भाषा) अमृतसर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को एक निजी बस पलट गई और इस हादसे में दो छात्रों की मौत हो गई तथा पांच घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
थाना प्रभारी राजवंत कौर ने बताया कि मृतकों की उम्र लगभग 23 वर्ष थी और वे जम्मू के रहने वाले थे।
उन्होंने बताया कि मृतक पंजाब के एक कॉलेज के छात्र थे और बस में यात्रा कर रहे यात्रियों में लगभग 10 छात्र शामिल थे।
अधिकारी ने बताया, “पांच घायलों को गुरदासपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनमें तीन छात्रों के सिर में चोट लगी है।”
उन्होंने कहा कि दुर्घटना का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।
भाषा तान्या वैभव
वैभव