अधिकारियों और राजनेताओं को धमकी देने वाले दो आतंकवादी मुठभेड़ में ढेर

अधिकारियों और राजनेताओं को धमकी देने वाले दो आतंकवादी मुठभेड़ में ढेर

अधिकारियों और राजनेताओं को धमकी देने वाले दो आतंकवादी मुठभेड़ में ढेर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:23 pm IST
Published Date: July 30, 2017 12:58 pm IST

 

दक्षिणी कश्मीर में पुलवामा जिले में आज सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो आतंकवादियों को मार गिराया है.. 12वीं राष्ट्रीय राइफल्स के अधिकारियों के मुताबिक ये आतंकी अधिकारियों और राजनेताओं को धमकी देने का काम करते थे। सुरक्षाबलों को ढेर हुए आतंकियों के पास से हिजबुल मुजाहिद्दीन के आईकार्ड भी मिले हैं। दरअसल आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों और पुलिस के विशेष अभियान समूह ने पुलवामा जिले के तहाब गांव में आज सुबह संयुक्त अभियान शुरू किया। सुरक्षा बल के जवान आतंकवादियों के छिपे होने की आशंका वाली जगह की ओर बढ़ रहे थे, तभी आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने भी गोलियां चलाई.. और मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गये जिनकी पहचान आबिद मंजूर और इरफान शेख के रूप में की गयी है।

 


लेखक के बारे में