BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

बरेली में पत्नी के चरित्र पर संदेह होने पर व्यक्ति ने एक साल के बेटे का गला घोंटा

बरेली में पत्नी के चरित्र पर संदेह होने पर व्यक्ति ने एक साल के बेटे का गला घोंटा

बरेली में पत्नी के चरित्र पर संदेह होने पर व्यक्ति ने एक साल के बेटे का गला घोंटा
Bhasha
Published: 13 Feb 2026 | 3:26 pmModified: 13 Feb 2026 | 3:26 pm

बरेली (उप्र), 13 फरवरी (भाषा) बरेली जिले में 30 साल के व्यक्ति ने अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह होने के कारण कथित रूप से अपने एक साल के बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को एक तालाब में फेंक दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

यह घटना बुधवार रात को भूता थाना अंतर्गत अथाना गांव में हुई।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी सोमपाल को अपनी पत्नी पर अवैध संबंध का शक था और उसे लगता था कि उसका छोटा बेटा वरुण उसकी संतान नहीं है, क्योंकि बच्चे की शक्ल उससे नहीं मिलती थी।

भूता थाना प्रभारी रवींद्र कुमार ने कहा कि आरोपी शराब का आदी था और अक्सर अपनी पत्नी रामबेटी से झगड़ा करता था तथा कथित तौर पर घरेलू हिंसा करता था। इसी के कारण रामबेटी पिछले दो महीनों से बिसलपुर थाना अंतर्गत बोनी गांव में अपने मायके में रह रही थी। बुधवार को सोमपाल अपने ससुराल गया तथा अपने बड़े बेटे अरुण (पांच साल) और एक साल के वरुण को लेकर जबरदस्ती अपने साथ अथाना गांव ले आया।

पुलिस ने बताया कि बाद में उसी रात उसने वरुण की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को तालाब में फेंक दिया। उन्होंने बताया कि शव को बरामद कर लिया गया है और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘पूछताछ के दौरान, आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसे लगता है कि सिर्फ उसका बड़ा बेटा ही उसकी जैविक संतान है।’’

पुलिस ने कहा कि पूछताछ के दौरान ऐसा प्रतीत हुआ कि आरोपी को अपने कृत्य का ‘‘कोई पछतावा नहीं’’ है।

रामबेटी ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसका पति अक्सर शराब के नशे में उसे पीटता था और बार-बार उस पर बेवफाई का आरोप लगाता था। उसने कहा कि उसके व्यवहार से परेशान होकर वह अपने मायके में रह रही थी। उसकी शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

भाषा सं जफर अमित सुरभि

सुरभि

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: बरेली में पत्नी के चरित्र पर संदेह होने पर व्यक्ति ने एक साल के बेटे का गला घोंटा

People also search for:MurdersonupUp Son Murder
शहर की खबरें
एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

01 Oct 2026 | 10:22 pm
गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

01 Oct 2026 | 10:06 pm
सोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

सोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 9:54 pm
राज्यसभा चुनाव : तीसरे उम्मीदवार पर अखिलेश ने नहीं खोले पत्ते, भाजपा में नामों पर मंथन

राज्यसभा चुनाव : तीसरे उम्मीदवार पर अखिलेश ने नहीं खोले पत्ते, भाजपा में नामों पर मंथन

01 Oct 2026 | 9:32 pm
कमलनाथ के पिता की जमीन फर्जी वसीयत से हड़पने का प्रयास, दो आरोपी गिरफ्तार

कमलनाथ के पिता की जमीन फर्जी वसीयत से हड़पने का प्रयास, दो आरोपी गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 9:16 pm
कांग्रेस के छोटे नेताओं के बयानों को गंभीरता से नहीं लेता: सपा सांसद धर्मेंद्र यादव

कांग्रेस के छोटे नेताओं के बयानों को गंभीरता से नहीं लेता: सपा सांसद धर्मेंद्र यादव

01 Oct 2026 | 9:09 pm
महात्मा गांधी के जीवन और योगदान को समझें विद्यार्थी : राज्यपाल

महात्मा गांधी के जीवन और योगदान को समझें विद्यार्थी : राज्यपाल

01 Oct 2026 | 8:32 pm
मिर्जापुर में स्कूल भवन का निर्माण शुरू, दिव्या मित्तल ने परियोजना में देरी पर उठाए थे सवाल

मिर्जापुर में स्कूल भवन का निर्माण शुरू, दिव्या मित्तल ने परियोजना में देरी पर उठाए थे सवाल

01 Oct 2026 | 8:27 pm