पेट्रोल टैंकर के पेड़ से टकराने से लगी आग, दो वाहन पूरी तरह जले

Ads

पेट्रोल टैंकर के पेड़ से टकराने से लगी आग, दो वाहन पूरी तरह जले

  •  
  • Publish Date - July 9, 2026 / 03:10 PM IST,
    Updated On - July 9, 2026 / 03:10 PM IST

बेंगलुरु, नौ जुलाई (भाषा) बेंगलुरु में बृहस्पतिवार को पेट्रोल से भरे एक टैंकर के पेड़ से टकराने के बाद उसमें आग लग गई और आग दूध के टैंकर तक फैल गई, जिससे दोनों गाड़ियां जलकर खाक हो गईं। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना सुबह करीब 9:45 बजे बेंगलुरु ग्रामीण जिले के डोड्डाबल्लापुरा के पास हुई।

पुलिस के मुताबिक, पेट्रोल टैंकर एक पेड़ से टकराया, जिससे उसमें आग लग गई और आग ने तेजी से नजदीक मौजूद दूध के टैंकर को भी अपनी चपेट में ले लिया। घटना में दोनों गाड़ियां पूरी तरह जल गईं।

पुलिस दुर्घटना के सही कारण की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या पेट्रोल टैंकर किसी दूसरे ट्रक से आमने-सामने की टक्कर से बचने की कोशिश में पेड़ से टकराया था।

उसने बताया कि दोनों चालक अपनी-अपनी गाड़ियों से कूदकर सुरक्षित बच निकले। अग्निशमन और आपातकालीन सेवा के कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे और आग बुझाई।

पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा शफीक नरेश

नरेश