आरएएस परीक्षा 2013 के पेपर लीक प्रकरण में वांछित दो आरोपी गिरफ्तार

Ads

आरएएस परीक्षा 2013 के पेपर लीक प्रकरण में वांछित दो आरोपी गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - January 5, 2024 / 08:23 PM IST,
    Updated On - January 5, 2024 / 08:23 PM IST

जयपुर, पांच जनवरी (भाषा) राजस्थान पुलिस की विशेष शाखा (एसओजी) ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) परीक्षा 2013 के पेपर लीक प्रकरण में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एटीएस एवं एसओजी) ने बताया कि एसओजी द्वारा वर्ष 2014 में आरएएस प्रारंभिक परीक्षा 2013 के पेपर लीक प्रकरण का खुलासा करते हुए प्रकरण दर्ज किया था।

उन्होंने एक बयान में बताया कि प्रकरण में फरार वांछित दो अभियुक्तों -आशुतोष मीणा (30) और बाबूलाल सोनी (32) – को शुक्रवार को एसओजी ने गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि आरोपियों से अब तक की पूछताछ में पता चला है कि आरोपियों द्वारा आरएएस भर्ती परीक्षा 2013 का पेपर परीक्षा पूर्व पढ़ना/प्राप्त करना पाया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है।

उन्होंने बताया कि एसओजी द्वारा इससे पूर्व अब तक इस प्रकरण में 33 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है। प्रकरण में वांछित अन्य अभियुक्तों की तलाश जारी है।

भाषा कुंज रंजन

रंजन