ओडिशा में कोयले से लदा ट्रक पलटा, दो महिलाओं की मौत

ओडिशा में कोयले से लदा ट्रक पलटा, दो महिलाओं की मौत

ओडिशा में कोयले से लदा ट्रक पलटा, दो महिलाओं की मौत
Modified Date: June 17, 2023 / 02:18 pm IST
Published Date: June 17, 2023 1:07 pm IST

कोरापुट, 17 जून (भाषा) ओडिशा के कोरापुट जिले में कोयले से लदे एक ट्रक के पलट जाने से कम से कम दो महिलाओं की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह घटना शुक्रवार शाम जिले के जेपोर सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरिनीपुट के पास स्थित पावर हाउस चाक के निकट हुई।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना में जान गंवाने वाली महिलाओं की पहचान ब्रजलक्ष्मी राव और राजेश्वरी बेहिया के रूप में हुई है, जो कोरापुट के टिकीरा क्षेत्र की रहने वाली थीं।

पुलिस के मुताबिक, घटना कल शाम करीब साढ़े पांच बजे उस समय हुई जब दोपहिया वाहन पर सवार होकर तीन महिलाएं जेपोर से कोरापुट जा रही थीं और कोयले से लदा एक ट्रक जेपोर की ओर जा रहा था। उसी दौरान ट्रक पलट गया और दोपहिया वाहन पर गिर गया।

जेपोर सदर पुलिस के अधिकारी ईश्वर टांडी ने बताया कि हादसे के बाद सभी को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दो महिलाओं को मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने कहा, ‘मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।’

भाषा साजन नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।