मप्र के खरगोन जिले में मिट्टी की खदान धंसने से दो महिलाओं की मौत

Ads

मप्र के खरगोन जिले में मिट्टी की खदान धंसने से दो महिलाओं की मौत

  •  
  • Publish Date - June 4, 2023 / 09:05 PM IST,
    Updated On - June 4, 2023 / 09:05 PM IST

खरगोन (मध्य प्रदेश), चार जून (भाषा) जिले में रविवार को आंधी-तूफान के दौरान मिट्टी का खदान धंसने से दो महिलाओं की उसमें दबकर मौत हो गयी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि खरगोन जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर छोटी भदवाली गांव में कम से कम छह महिलाएं और बच्चे कच्चे घर बनाने के लिए मिट्टी खोद रहे थे, उसी वक्त खदान धंसने की घटना हुई।

पुलिस निरीक्षक दिनेश चांगोड ने कहा, ‘सोनू बाई (32) और बाली बाई (40) की मिट्टी का खदान धंसने से मौत हो गई, जबकि दो अन्य फंसी हुई महिलाओं को बच्चों द्वारा घटना की सूचना देने के बाद ग्रामीणों ने बचा लिया।’’

घटना में मरने वाली दोनों महिलाएं विधायक केदार डाबर की दूर की रिश्तेदार हैं। डाबर भगवानपुरा विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं।

अधिकारी ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा सं दिमो अर्पणा

अर्पणा