केरल में दो साल के बच्चे पर पलंग गिरा, मौत

केरल में दो साल के बच्चे पर पलंग गिरा, मौत

केरल में दो साल के बच्चे पर पलंग गिरा, मौत
Modified Date: September 7, 2023 / 02:47 pm IST
Published Date: September 7, 2023 2:47 pm IST

कोझिकोड (केरल), सात सितंबर (भाषा) केरल के कोझिकोड जिले के मुक्कम इलाके में एक दुखद घटना में दो साल के बच्चे की मौत हो गई। जब वह सो रहा था तभी पास की दीवार पर टिका पलंग उस पर गिर गया।

मुक्कम पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि घटना बुधवार शाम करीब साढ़े सात बजे की है। अधिकारी ने बताया कि जब बच्चा सो रहा था उसी समय हादसा हुआ और उसके माता-पिता भी पास में नहीं थे।

उन्होंने कहा बताया कि जांच अभी शुरू हुई है और आगे की जानकारी बाद में उपलब्ध कराई जाएगी।

अधिकारी ने बताया कि दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है।

भाषा खारी मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में