यूएपीए मामला: जम्मू-कश्मीर के बारामूला में पुलिस की छापेमारी, मोबाइल और लैपटॉप जब्त

यूएपीए मामला: जम्मू-कश्मीर के बारामूला में पुलिस की छापेमारी, मोबाइल और लैपटॉप जब्त

यूएपीए मामला: जम्मू-कश्मीर के बारामूला में पुलिस की छापेमारी, मोबाइल और लैपटॉप जब्त
Modified Date: July 9, 2026 / 10:06 am IST
Published Date: July 9, 2026 10:06 am IST

श्रीनगर, नौ जुलाई (भाषा) जम्मू-कश्मीर पुलिस ने विधिविरुद्ध क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम (यूएपीए) के तहत दर्ज एक मामले की जांच के सिलसिले में बृहस्पतिवार को बारामूला जिले के कई स्थानों पर छापेमारी की।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि यह कार्रवाई बारामूला थाने में यूएपीए की धारा 13 (गैरकानूनी गतिविधियां) और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 351(3) (गंभीर आपराधिक धमकी) के तहत दर्ज मामले की जांच के तहत की गई।

उन्होंने बताया कि इकबाल कॉलोनी निवासी फराज अशरफ गोजरी, कनली बाग निवासी वसीम अली कार, वर्तमान में आजाद गंज के गुलनार पार्क में रह रहे तौहीद गंज निवासी तनवीर अहमद मीर उर्फ काका मीर तथा ख्वाजाबाग जेटी निवासी वसीम हुसैन मीर के आवासों पर छापेमारी की गई।

प्रवक्ता ने बताया कि छापेमारी के दौरान चार मोबाइल फोन और एक लैपटॉप जब्त किया गया। इन इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को फॉरेंसिक जांच के लिए सुरक्षित रख लिया गया है।

उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई कार्यकारी मजिस्ट्रेट और स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में कानून के प्रावधानों का पालन करते हुए की गई।

भाषा

खारी सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में