उदयपुर : निजी अस्पताल में तोड़फोड़, कर्मचारियों के साथ मारपीट

उदयपुर : निजी अस्पताल में तोड़फोड़, कर्मचारियों के साथ मारपीट

उदयपुर : निजी अस्पताल में तोड़फोड़, कर्मचारियों के साथ मारपीट
Modified Date: June 3, 2026 / 09:10 pm IST
Published Date: June 3, 2026 9:10 pm IST

जयपुर, तीन जून (भाषा) राजस्थान के उदयपुर में कुछ लोगों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए एक निजी अस्पताल में संपत्ति को कथित तौर पर नुकसान पहुंचाया और कर्मचारियों के साथ मारपीट की। पुलिस ने बुधवार को बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, यह घटना मंगलवार देर रात शहर के एक निजी ऑर्थोपेडिक अस्पताल में हुई। उसने बताया कि एक मरीज के रिश्तेदारों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।

पुलिस के अनुसार, बड़ी संख्या में उग्र लोग अस्पताल परिसर में घुस गए, संपत्ति को नुकसान पहुंचाया और चिकित्सकों एवं अन्य कर्मचारियों के साथ मारपीट की।

पुलिस ने बताया कि सूचना मिलने पर तीन पुलिस थाने के अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश ओझा के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में किया।

पुलिस के मुताबिक, लासड़िया इलाके के कपड़ा व्यापारी कुलदीप जैन (50) को सड़क दुर्घटना में चोट लगने के चलते अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

पुलिन के अनुसार, जैन के परिजन ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगाम किया और मरीज को दूसरे अस्पताल ले गए।

उदयपुर की पुलिस अधीक्षक अमृता दुहन ने बताया कि मामले की जांच के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई है।

भाषा

पृथ्वी पारुल

पारुल


लेखक के बारे में