झुग्गी को लेकर हुए विवाद में मामा ने भांजे की धारदार हथियार से हत्या की
झुग्गी को लेकर हुए विवाद में मामा ने भांजे की धारदार हथियार से हत्या की
नयी दिल्ली, 26 अगस्त (भाषा) दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में झुग्गी को लेकर हुए विवाद के बाद 19 वर्षीय एक ई-रिक्शा चालक की उसके मामा ने कथित तौर पर धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना मंगलवार को रात करीब 7:15 बजे हुई और रात करीब 8:05 बजे पहाड़गंज थाने को पीड़ित के एक पड़ोसी ने घटना की सूचना दी।
पुलिस ने कहा कि आराम बाग झुग्गी के रहने वाले पीड़ित पर कथित तौर पर नबी करीम के मुल्तानी डांडा निवासी उसके मामा रवि (39) ने हमला किया था। रवि भी ई-रिक्शा चालक है।
पुलिस के अनुसार, कथित तौर पर नशे की हालत में आरोपी पीड़ित के घर गया और उस पर कैंची से हमला किया, जिससे उसकी दाहिनी जांघ और दाहिनी बांह घायल हो गई।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायल को लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज (एलएचएमसी) ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि अपराध में इस्तेमाल की गई कैंची और एक छोटी तलवार बरामद कर ली गई है।
पुलिस ने बताया कि घटना के दो घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) (हत्या) के तहत बुधवार को मामला दर्ज किया गया है। रवि पर पहले से तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं।
भाषा
नोमान नोमान सुभाष
सुभाष

Facebook


