ओमान तट के पास एक तेल टैंकर से बिना फटे मिसाइल वारहेड को बरामद कर निस्तारित किया : भारतीय नौसेना

ओमान तट के पास एक तेल टैंकर से बिना फटे मिसाइल वारहेड को बरामद कर निस्तारित किया : भारतीय नौसेना

ओमान तट के पास एक तेल टैंकर से बिना फटे मिसाइल वारहेड को बरामद कर निस्तारित किया : भारतीय नौसेना
Modified Date: June 11, 2026 / 10:28 pm IST
Published Date: June 11, 2026 10:28 pm IST

कोच्चि, 11 जून (भाषा) भारतीय नौसेना ने एक कच्चे तेल के टैंकर पर मौजूद बिना फटे वाले ‘मिसाइल वारहेड’ को सफलतापूर्वक बरामद कर सुरक्षित रूप से निस्तारित कर दिया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पिछले महीने ओमान के तट के नजदीक इस तेल टैंकर ने ढांचे (हल) में विस्फोट की सूचना दी थी और उसके बाद कोच्चि को बढ़ा।

रक्षा विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि मार्शल आइलैंड्स के झंडे वाला टैंकर ‘एमटी ओलंपिक लाइफ’ संयुक्त अरब अमीरात के फुजैराह बंदरगाह से कोच्चि आ रहा था, तभी 26 मई को ओमान के तट के पास उसके निचले हिस्से में धमाके की सूचना मिली। उन्होंने बताया कि इस टैंकर पर कोई भी भारतीय नागरिक सवार नहीं था।

प्रवक्ता ने बताया कि इसके बाद, कोच्चि की ओर अपनी यात्रा जारी रखते हुए जहाज ने बिना फटे आयुध के होने की सूचना दी।

उन्होंने बताया कि ‘इन्फॉर्मेशन फ्यूज़न सेंटर-इंडियन ओशन रीजन (आईएफसी-आईओआर)से जानकारी मिलने पर, भारतीय नौसेना ने एक समन्वित कार्रवाई शुरू की।

कोच्चि स्थित भारतीय नौसेना के दक्षिणी कमान ने स्थिति का जायजा लेने के लिए विस्फोटक निस्तारण की एक विशेषज्ञ टीम तैनात की।

एक बयान में कहा गया है कि टीम ने पुष्टि की है कि एक मिसाइल वारहेड जहाज के ढांचे को भेद कई संरचनात्मक कक्षों से होकर गुजरा और एक ईंधन टैंक के अंदर फंस गया।

प्रवक्ता ने बताया कि बताया कि निर्धारित सुरक्षा प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद, ईओडी टीम ने विस्फोट तंत्र की पहचान करने और उसे अलग करने के लिए उन्नत नैदानिक ​​विधियों का उपयोग किया, जिसके बाद सुरक्षित रूप से आयुध और उससे जुड़े मलबे को बाहर निकाला गया।

बयान में कहा गया है कि बरामद किए गए मिसाइल वारहेड को सुरक्षित रखने और उसकी विस्तृत जांच के लिए एक सुरक्षित जगह पर भेज दिया गया है।

भाषा धीरज पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में