केंद्रीय मंत्री और तेलंगाना के मंत्रियों ने योग दिवस समारोह में हिस्सा लिया

केंद्रीय मंत्री और तेलंगाना के मंत्रियों ने योग दिवस समारोह में हिस्सा लिया

केंद्रीय मंत्री और तेलंगाना के मंत्रियों ने योग दिवस समारोह में हिस्सा लिया
Modified Date: June 21, 2026 / 02:43 pm IST
Published Date: June 21, 2026 2:43 pm IST

हैदराबाद, 21 जून (भाषा) केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंडी संजय कुमार, तेलंगाना के स्वास्थ्य मंत्री सी. दामोदर राजनरसिम्हा तथा पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं परिवहन मंत्री पोन्नम प्रभाकर ने रविवार को राज्य भर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोहों में भाग लिया।

करीमनगर में योग दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए बंडी संजय कुमार ने कहा कि भारत ने ‘योग की भूमि’ के रूप में वैश्विक पहचान हासिल की है।

उनके कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, उन्होंने कहा कि आज दुनिया भर के लोग बढ़ते तनाव, चिंता और जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों का सामना कर रहे हैं और योग का नियमित अभ्यास इन समस्याओं का प्रभावी समाधान प्रदान करता है।

इस बीच, तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला, मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी और केंद्रीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं।

राज्यपाल ने अपने संदेश में सभी से योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा कि रेवंत रेड्डी ने योग को स्वस्थ जीवनशैली का अमूल्य साधन बताते हुए इसे नियमित दिनचर्या में शामिल करने की अपील की।

भाषा प्रचेता शोभना

शोभना


लेखक के बारे में