उप्र : एटा में ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, एक कांवड़िये की मौत

उप्र : एटा में ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, एक कांवड़िये की मौत

उप्र : एटा में ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, एक कांवड़िये की मौत
Modified Date: August 2, 2026 / 03:52 pm IST
Published Date: August 2, 2026 3:52 pm IST

एटा, दो अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश में एटा जिले के निकट मैनपुरी-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे उस पर सवार एक कांवड़िये की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि यह हादसा शनिवार रात करीब साढ़े 11 बजे कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में हुआ। ट्रैक्टर-ट्रॉली मैनपुरी जिले के कुरावली क्षेत्र के किशनपुर गांव से कांवड़ियों को लेकर गंगाजल लेने सोरों जा रही थी।

सूत्रों के अनुसार, मैनपुरी-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना में घायल सात कांवड़ियों को एम्बुलेंस से सरकारी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। इनमें सत्यपाल (50) के सिर में गंभीर चोट आई थी। उन्हें बेहतर उपचार के लिए सैफई स्थित अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान रविवार को उनकी मौत हो गई।

इस हादसे में घायल अन्य लोगों की पहचान रागिनी (15), निशा (23), गीतम (35), रघुवीर (40), संध्या (22) और मुस्कान (15) के रूप में हुई है। सभी का उपचार जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के समय ट्रैक्टर-ट्रॉली में 15 से 20 तीर्थयात्री सवार थे।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगी स्ट्रीट लाइटें बंद थीं, जिसके कारण वहां अंधेरा था और दुर्घटना की आशंका बढ़ गई।

भाषा

सं, सलीम रवि कांत


लेखक के बारे में