UP Assembly Election Result: मतगणना केंद्र पर परिणाम देख पार्टी कार्यकर्ता को आया हार्ट अटैक, मची खलबली
UP Assembly Election Result 2022: जानकारी के अनुसार यह मामला गाजियाबाद शहर विधानसभा सीट के मतगणना केंद्र का है।
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती जारी है। अब तक आए रुझानों में बीजेपी बड़ी जीत की ओर बढ़ते हुए दिखाई दे रही है। इस दौरान काउंटिंग सेंटर के बाहर परिणामों पर नजर बनाए रखे एक कार्यकर्ता को हार्ट अटैक आया है। जानकारी के अनुसार यह मामला गाजियाबाद शहर विधानसभा सीट के मतगणना केंद्र का है।
बता दें कि इस गाजियाबाद विधानसभा सीट से बीजेपी ने अतुल गर्ग, कांग्रेस ने सुशांत गोयल, बीएसपी ने कृष्ण कुमार और समाजवादी पार्टी ने विशाल वर्मा के बीच मुकाबला है। अभी तक परिणाम सामन नहीं आए हैं। इस बीच काउंटिंग सेंटर के बार परिणाम पर नजर बनाए रखे बहुजन समाज पार्टी (BSP) के कार्यकर्ता अंकित यादव को हार्ट अटैक आया है।
यह भी पढ़ें: Punjab Assembly Election Result Live 2022: ‘आप’ ने चौंकाया, कांग्रेस को पीछे छोड़ 43 सीटों पर बनाई बढ़त
अचानक तबीयत बिगड़ने से कार्यकर्ताओं में हड़कंप मच गया। आनन-फानन अंकित यादव को अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार जारी है। बता दें कि गाजियाबाद जिले में 54.92 फीसदी मतदान हुआ था। सबसे ज्यादा वोटिंग मोदीनगर में हुई तो सबसे कम वोटिंग साहिबाबाद में देखने को मिली थी। साहिबाबाद में 47.03% वोटिंग हुई थी।
यह भी पढ़ें: UP Assembly Election Result Live 2022: रुझानों में बीजेपी 80 सीटों पर आगे, SP दे रही टक्कर
उत्तर प्रदेश में भाजपा 269 सीटों पर आगे चल रही है। हालांकि, यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य अपनी सीट पर पीछे चल रहे हैं। वहीं, समाजवादी पार्टी यहां 123 सीटों पर आगे चल रही है। इस चुनाव में भी बहुजन समाज पार्टी कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सकी है। बीएसपी सिर्फ 5 सीटों पर आगे चल रही है।

Facebook


