कक्षा आठ तक के स्कूल बंद; ट्रेन सेवाएं बाधित

उप्र : लखीमपुर खीरी में भारी बारिश से जलभराव, कक्षा आठ तक के स्कूल बंद; ट्रेन सेवाएं बाधित

कक्षा आठ तक के स्कूल बंद; ट्रेन सेवाएं बाधित
Modified Date: September 1, 2026 / 02:46 pm IST
Published Date: September 1, 2026 12:46 am IST

लखीमपुर खीरी (उप्र), एक सितंबर (भाषा) लखीमपुर खीरी में लगातार बारिश के कारण खासकर ग्रामीण इलाकों में भारी जलभराव हो गया, जिसके चलते मंगलवार को कक्षा आठ तक के सभी स्कूल बंद कर दिए गए। वहीं, शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने से मैलानी-नानपारा रेलखंड पर ट्रेन सेवाएं भी बाधित हुई हैं।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) प्रवीण तिवारी ने सोमवार देर रात जारी आदेश में भारी बारिश, जलभराव और आगे भी बारिश की संभावना को देखते हुए कक्षा आठ तक के सभी स्कूलों में मंगलवार को अवकाश घोषित किया।

पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण भीरा और पलिया कलां रेलवे स्टेशनों के बीच मैलानी-नानपारा मीटरगेज रेलखंड पर पानी का रिसाव हो गया है। इसके चलते मैलानी, बिछिया और नानपारा के बीच चलने वाली करीब आधा दर्जन ट्रेनों की सेवाएं अगले आदेश तक निलंबित रहेंगी।

नेपाल सीमा से लगे क्षेत्रों में भी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। निघासन तहसील के तिकुनिया क्षेत्र में मोहना और करनाली नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है।

अधिकारियों के अनुसार, दोनों नदियां नेपाल से निकलती हैं और इनके जलस्तर में वृद्धि से दुधवा राष्ट्रीय उद्यान के आसपास के इलाकों सहित खीरी के कई सीमावर्ती गांव प्रभावित होते हैं।

तिकुनिया क्षेत्र के जसनगर गांव में मोहना और करनाली नदियां गिरिजा बैराज के दाहिने प्रवाह बांध के करीब और समानांतर बह रही हैं। इसके मद्देनजर सिंचाई विभाग ने बाढ़ नियंत्रण उपाय तेज कर दिए हैं।

भाषा सं जफर मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"