उप्र : ट्रेन से कट कर व्यक्ति की मौत

उप्र : ट्रेन से कट कर व्यक्ति की मौत

उप्र : ट्रेन से कट कर व्यक्ति की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:17 pm IST
Published Date: June 9, 2021 8:47 am IST

नोएडा, नौ जून (भाषा) जिले के थाना बादलपुर क्षेत्र के मारीपत रेलवे स्टेशन के पास एक 57 वर्षीय व्यक्ति की ट्रेन से कट कर मौत हो गई।

पुलिस प्रवक्ता अभिनेन्द्र कुमार सिंह ने बुधवार को बताया कि थाना बादलपुर क्षेत्र के मारीपत रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार को सीताराम (57 वर्ष) पुत्र बुध सिंह, निवासी मीरपुर खुर्जा, जनपद बुलंदशहर की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस, दादरी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

भाषा सं मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में