उप्र: नोएडा में सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत

उप्र: नोएडा में सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत

उप्र: नोएडा में सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:06 pm IST
Published Date: November 25, 2022 5:14 pm IST

नोएडा, 25 नवंबर (भाषा) गौतमबुद्ध नगर में विभिन्न जगहों पर हुए सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि थाना सूरजपुर क्षेत्र के 130 फुटा रोड पर बीती रात हुए एक सड़क हादसे में छविराज (40 वर्ष) नामक व्यक्ति की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि यूफ्लेक्स कंपनी में काम करने वाले छविराज की बाइक में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। अधिकारी ने कहा कि थाना बादलपुर क्षेत्र के बादलपुर गांव के पास शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसे में एक मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान दनकौर निवासी संजय के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि मृतक मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहा था, तभी एक ट्रक चालक ने उसकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। छविराज ने बताया कि पशु चिकित्सक कृष्णकुमार बीती रात को बाइक पर सवार होकर जा रहे थे, तभी थाना रबूपुरा क्षेत्र के चचुला गांव के पास एक ट्रैक्टर चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इस घटना में उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। भाषा सं.

संतोषसंतोष


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।