संवैधानिक मूल्यों को बरकरार रखना डॉ. बीआर आंबेडकर को सबसे बड़ी श्रद्धांजलि: प्रधान न्यायाधीश

संवैधानिक मूल्यों को बरकरार रखना डॉ. बीआर आंबेडकर को सबसे बड़ी श्रद्धांजलि: प्रधान न्यायाधीश

संवैधानिक मूल्यों को बरकरार रखना डॉ. बीआर आंबेडकर को सबसे बड़ी श्रद्धांजलि: प्रधान न्यायाधीश
Modified Date: April 14, 2026 / 04:47 pm IST
Published Date: April 14, 2026 4:47 pm IST

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल (भाषा) भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत और उच्चतम न्यायालय के अन्य न्यायाधीशों ने मंगलवार को संविधान निर्माता डॉ. बीआर आंबेडकर की जयंती के मौके पर शीर्ष अदालत के परिसर के अंदर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने संवाददाताओं से बातचीत में आंबेडकर को याद करते हुए उनकी सराहना की। उन्होंने संविधान निर्माता की अमिट विरासत पर भी प्रकाश डाला।

प्रधान न्यायाधीश ने कहा कि डॉ. आंबेडकर ने देश को एक “सर्वसमावेशी और व्यापक संविधान” प्रदान किया, जिसे हर नागरिक के अधिकारों की रक्षा के लिए तैयार किया गया था।

उन्होंने कहा, “हम डॉ. आंबेडकर को बहुत सम्मान के साथ याद करते हैं। समानता, बंधुत्व, मौलिक अधिकार और अन्य संवैधानिक मूल्यों को याद रखना तथा उनके (आंबेडकर) द्वारा परिकल्पित संवैधानिक अधिकारों को बनाए रखना ही उन्हें हमारी सबसे बड़ी श्रद्धांजलि है।”

भाषा पारुल संतोष

संतोष


लेखक के बारे में