अमेरिका ने होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलना शुरू किया: ट्रंप
अमेरिका ने होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलना शुरू किया: ट्रंप
वाशिंगटन, 11 अप्रैल (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि ईरान की सेना तबाह हो चुकी है और अमेरिका होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलना शुरू कर रहा है।
होर्मुज जलडमरूमध्य एक महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग है जिसका उपयोग ईरान दुनिया की लगभग 20 प्रतिशत तेल आपूर्ति की आवाजाही को नियंत्रित करने के लिए करता है।
पोस्ट से यह स्पष्ट नहीं है कि ट्रंप होर्मुज जलडमरूमध्य में संभावित बारूदी सुरंगों के इस्तेमाल का जिक्र कर रहे थे या फिर उस क्षेत्र पर ईरान के व्यापक नियंत्रण की क्षमता का।
ट्रंप ने कहा, ‘‘हम अब चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, फ्रांस, जर्मनी और कई अन्य देशों समेत दुनियाभर के देशों के हित में होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने की प्रक्रिया शुरू कर रहे हैं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘हैरानी की बात है कि उनमें यह काम खुद करने का साहस या इच्छाशक्ति नहीं है।’’
एपी देवेंद्र माधव
माधव

Facebook


