उत्तर प्रदेश: बस्ती में घर के छप्पर में लगी आग, बुजुर्ग महिला की मौत

Ads

उत्तर प्रदेश: बस्ती में घर के छप्पर में लगी आग, बुजुर्ग महिला की मौत

  •  
  • Publish Date - October 24, 2023 / 07:20 PM IST,
    Updated On - October 24, 2023 / 07:20 PM IST

बस्ती(उप्र)24 अक्टूबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में घर के छप्पर में आग लगने से एक बुजुर्ग महिला की झुलसकर मौत हो गई । पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आग में झुलसने से 19 बकरियों की भी मौत हो गई और आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

लालगंज के थाना अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार तड़के लगभग दो बजे ग्राम पंचायत रैनिया के राजस्व पुरवा पृथ्वीपुर में त्रिलोकी के घर के छप्पर में अचानक आग लग गई और छप्पर के नीचे सो रही 72 वर्षीय महिला मुरता देवी की आग में झुलसकर गई।

पुलिस के मुताबिक, ग्रामीण उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनहरा कुदरहा लेकर पहुचे, जहां से उन्हें जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया।

सिंह के अनुसार, जिला चिकित्सालय में इलाज के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि इसके अलावा 19 बकरियों की भी मौत हो गई।

भाषा सं जफर खारी

खारी