Surguja Malaria News: छत्तीसगढ़ के इस इलाके में खतरनाक बीमारी की दस्तक! अचानक एक के बाद एक बिगड़ी 34 लोगों की तबीयत, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

Ads

Surguja Malaria News: छत्तीसगढ़ के इस इलाके में खतरनाक बीमारी की दस्तक! अचानक एक के बाद एक बिगड़ी 34 लोगों की तबीयत, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

  •  
  • Publish Date - August 8, 2026 / 09:31 AM IST,
    Updated On - August 8, 2026 / 09:31 AM IST

Surguja Malaria News | Photo Credit: Ai

HIGHLIGHTS
  • 34 लोग मलेरिया से संक्रमित
  • मतरिंगा इलाके में एक साथ मरीज मिले
  • प्रशासन ने सफाई अभियान चलाया

अंबिकापुर: Surguja Malaria News जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां सरगुजा के दूरस्थ इलाके में एक साथ बड़ी संख्या में मलेरिया के मरीज मिले हैं। इतनी संख्या में मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग में भी हड़कंप मच गया है।

Malaria Cases in Surguja मिली जानकारी के अनुसार, मामला उदयपुर के मतरिंगा इलाके का है। बताया जा रहा है कि यहां एक साथ करीब 34 लोग मलेरिया से संक्रमित पाए गए। जैसे ही इस मामले की जानकारी स्वास्थ्य विभाग ​को लगी। विभाग ने इलाके में हेल्थ कैंप लगाया और लोगों की जांच शुरू की। टीम ने घर-घर जाकर सैंपल लिए, ताकि मलेरिया के दूसरे संभावित मरीजों की भी पहचान की जा सके।

गंभीर मरीजों को मेडिकल कॉलेज भेजा

जांच के दौरान जिन मरीजों की हालत गंभीर मिली, उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार इलाके में निगरानी बनाए हुए है।

पानी जमा होने वाली जगहों को कराया गया साफ

मलेरिया के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने मच्छरों के पनपने की वजहों पर भी काम शुरू कर दिया है। इलाके में जहां-जहां पानी जमा था, वहां जल निकासी की व्यवस्था कराई गई। साथ ही ग्रामीणों को मच्छरदानी भी बांटी गई, ताकि मच्छरों से बचाव किया जा सके।

इन्हें भी पढ़ें:-

मलेरिया के कितने मरीज मिले हैं?

उदयपुर के मतरिंगा इलाके में 34 लोग संक्रमित पाए गए।

गंभीर मरीजों का इलाज कहां हो रहा है?

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में।

स्वास्थ्य विभाग ने क्या कदम उठाए हैं?

हेल्थ कैंप लगाया, घर-घर सैंपल लिए और निगरानी बढ़ाई।

ताजा खबर