उप्र : गंगा घाट पर गुमटी जलाने को लेकर युवक की गोली मारकर हत्या

उप्र : गंगा घाट पर गुमटी जलाने को लेकर युवक की गोली मारकर हत्या

उप्र : गंगा घाट पर गुमटी जलाने को लेकर युवक की गोली मारकर हत्या
Modified Date: May 21, 2026 / 02:04 pm IST
Published Date: May 21, 2026 2:04 pm IST

प्रयागराज, 21 मई (भाषा) संगम नगरी में गंगा घाट पर एक लकड़ी की गुमटी में आग लगाने को लेकर हुए विवाद में बृहस्पतिवार को मुट्ठीगंज थाना अंतर्गत मालवीय नगर में एक युवक की गोली मारकर कथित तौर पर हत्या कर दी गई।

एसीपी (अतरसुइया) निकिता श्रीवास्तव ने बताया कि बुधवार को गंगा घाट पर एक लकड़ी की गुमटी को लेकर सक्षम पंडा (25) और उनके साथियों का दूसरे पक्ष के साथ विवाद हुआ था जिसके बाद सक्षम पंडा और उनके साथियों ने कथित तौर पर गुमटी को आग लगा दी थी।

उन्होंने बताया कि आज मालवीय नगर में सक्षम पंडा पुत्र ज्ञान बाबू की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस सूचना पर थाना मुट्ठीगंज की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और अभियुक्त भोला पंजाबी उर्फ आकाश अरोड़ा को मौके से गिरफ्तार किया।

श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई पिस्टल भी मौके से बरामद कर ली है। उन्होंने कहा कि तहरीर प्राप्त कर अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

भाषा राजेंद्र मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में