IPS Officers New Posting Order: तीन IPS और दो राज्य पुलिस सेवा अफसरों का तबादला.. पुलिस विभाग ने जारी किया सूची के साथ आदेश, आप भी देंखें
अपर पुलिस अधीक्षक केंद्रीय रिजर्व स्टोर कानपुर नगर पीपीएस निहारिका शर्मा को 26वीं वाहिनी पीएसी गोरखपुर का प्रभारी सेनानायक नियुक्त किया गया है।

IPS Officers New Posting Order
- यूपी पुलिस विभाग में हुआ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल।
- तीन आईपीएस और दो पीपीएस अफसरों का तबादला।
- DIG रोहन कनय मुख्यालय डीजी ऑफिस में प्रतीक्षारत।
IPS Officers New Posting Order: लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार राज्य के कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए निरन्तर प्रयास कर रही है। यही वजह हिअ कि एक ही जगह पर लम्बे वक़्त से जमे अफसरों को हटते हुए उनकी जगह पर नए अधिकारियों की तैनाती की जा रही है। इसी कड़ी में एक बार फिर से प्रदेश के पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल नजर आया है। अपर पुलिस महानिदेशक कार्यालय ने तीन आईपीएस और दो पीपीएस अफसरों के ट्रांसफर-पोस्टिंग की सूची जारी की है।
इन अफसरों का तबादला
- आदेश के मुताबिक 2009 बैच के आईपीएस रोहन पी. कनय को पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG), प्रतीक्षारत्, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक में तैनात किया गया है। इससे पहले वे पुलिस उपमहानिरीक्षक/प्रधानाचार्य, पीटीएस, गोरखपुर की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
- IPS Officers New Posting Order: 2010 बैच की आईपीएस पूनम को पुलिस उपमहानिरीक्षक/प्रधानाचार्या, पीटीएस, मेरठ नियुक्त किया गया है। वह पुलिस उपमहानिरीक्षक(DIG), पीएसी, अनुभाग आगरा में तैनात थीं।
- 2010 बैच के आईपीएस सतेन्द्र कुमार को पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG), प्रतीक्षारत्, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक में तैनात किया गया है। अब तक पुलिस उपमहानिरीक्षक(DIG), पीटीएस, मेरठ की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
- अपर पुलिस अधीक्षक केंद्रीय रिजर्व स्टोर कानपुर नगर पीपीएस निहारिका शर्मा को 26वीं वाहिनी पीएसी गोरखपुर का प्रभारी सेनानायक नियुक्त किया गया है।
- इसी तरह अनिल कुमार अपर पुलिस अधीक्षक, पीटीएस, गोरखपुर को प्रभारी प्रधानाचार्य, पीटीएस, गोरखपुर बनाया गया है।

लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Uttar Pradesh Police Department has transferred three IPS and two PPS officers

DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!
01 Oct 2026 | 4:53 pmChhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
01 Oct 2026 | 4:52 pmMilk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर
01 Oct 2026 | 4:48 pmChhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |
01 Oct 2026 | 4:43 pmउप्र: लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े व्यक्ति की कानून की डिग्री रद्द की गई
01 Oct 2026 | 4:40 pm