Uttarakhand CS Review Meeting: उत्तराखंड में खाद्य व्यवस्था को लेकर गंभीर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी.. मुख्य सचिव ने की फ़ूड डिपार्टमेंट की समीक्षा, ली अफसरों की बैठक

Uttarakhand CS Review Meeting: उत्तराखंड में खाद्य और जरूरी वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने मुख्य सचिव ने अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली।

Uttarakhand CS Review Meeting: उत्तराखंड में खाद्य व्यवस्था को लेकर गंभीर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी.. मुख्य सचिव ने की फ़ूड डिपार्टमेंट की समीक्षा, ली अफसरों की बैठक

Uttarakhand Latest Today News || Image- Uttarakhand DIPR File

Modified Date: May 29, 2026 / 08:45 pm IST
Published Date: May 29, 2026 8:45 pm IST
HIGHLIGHTS
  • मुख्य सचिव ने आवश्यक वस्तुओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए।
  • कालाबाजारी और जमाखोरी पर सख्त कार्रवाई करने को कहा गया।
  • चारधाम यात्रा जिलों में विशेष निगरानी रखने के निर्देश जारी।

देहरादून: मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने आज सचिवालय में प्रदेश में खाद्यान्न एवं दैनिक आवश्यकताओं की वस्तुओं को लेकर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के साथ समीक्षा बैठक की। (Uttarakhand CS Review Meeting) उन्होंने आयुक्त खाद्य बी. एल. राणा से प्रदेश में दैनिक आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता एवं कीमतों की जानकारी ली।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश

मुख्य सचिव ने प्रदेश में आमजन की रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं की उचित दरों पर निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु सम्बन्धित विभागों को लगातार एवं नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बाजार में खाद्य सामग्री, डीजल-पेट्रोल, एलपीजी एवं अन्य आवश्यक उपभोक्ता वस्तुओं की उपलब्धता एवं मूल्य स्थिति की सतत् निगरानी की जाए, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी, जमाखोरी एवं कृत्रिम अभाव उत्पन्न करने वाले तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। (Uttarakhand CS Review Meeting) इसके लिए सम्बन्धित विभागों द्वारा लगातार निरीक्षण अभियान चलाए जाएं तथा बाजारों, गोदामों एवं थोक विक्रेताओं की नियमित जांच की जाए।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

अनियमितता पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई के निर्देश

मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश सरकार आमजन को राहत प्रदान करने एवं बाजार व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी जनपदों विशेषकर चारधाम यात्रा से सम्बन्धित जनपदों में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता एवं मूल्य नियंत्रण की स्थिति पर विशेष ध्यान दिए जाने एवं किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर चीफ मार्केटिंग ऑफिसर डॉ. एम.एस. विसेन, रीजनल मार्केटिंग ऑफिसर श्री सी.एम, घिल्डियाल एवं उपायुक्त निधि रावत भी उपस्थित थे।

इन्हें भी पढ़ें:

नेतन्याहू ने वैश्विक आलोचना के बीच इजराइल के लिए भारत के ‘जबरदस्त प्रेम’ का उल्लेख किया

उच्चतम न्यायालय की मंजूरी के बाद एशियाई खेलों 2026 के चयन ट्रायल्स में हिस्सा लेंगी विनेश फोगाट

वित्तीय संस्थानों में बीते वित्त वर्ष 48,000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के 10,000 से अधिक मामले दर्ज

लंबित दाखिल-खारिज आवेदन 15 दिनों में निपटाएं : बिहार के मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल

मैनपुरी में स्लीपर बस की ट्रक से टक्कर में दो की मौत, 35 घायल


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown