उत्तराखंड सरकार ने केंद्र से दस हजार ऑक्सीजन सिलेंडर मांगे

Ads

उत्तराखंड सरकार ने केंद्र से दस हजार ऑक्सीजन सिलेंडर मांगे

  •  
  • Publish Date - September 15, 2020 / 02:28 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:52 PM IST

देहरादून, 15 सितम्बर (भाषा) उत्तराखंड में कोविड—19 के लगातार बढ रहे मामलों के बीच प्रदेश सरकार ने मंगलवार को केंद्र से दस हजार ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराने की मांग की है ताकि राज्य किसी भी आपातस्थिति का मुकाबला करने के लिए तैयार रहे।

प्रदेश के स्वास्थ्य सचिव अमित नेगी ने, हालांकि यह कहा कि राज्य में फिलहाल ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है लेकिन केंद्र से 10,000 ऑक्सीजन सिलेंडर देने का अनुरोध किया गया है ताकि भविष्य में हालात बिगड़ने पर भी हम तैयार रहें।

पिछले दिनों में उत्तराखंड में कोविड-19 मामलों में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है और केवल एक सप्ताह में ही सात सितंबर से 14 सितंबर तक संक्रमित लोगों की संख्या 25,436 से बढकर 33,016 हो गया है।

प्रदेश में उपचाराधीन मामलों की संख्या दस हजार से ज्यादा है।

भाषा दीप्ति अर्पणा

अर्पणा