उत्तराखंड: पौड़ी में एक व्यक्ति ने छोटे भाई को मार डाला

उत्तराखंड: पौड़ी में एक व्यक्ति ने छोटे भाई को मार डाला

उत्तराखंड: पौड़ी में एक व्यक्ति ने छोटे भाई को मार डाला
Modified Date: November 8, 2024 / 10:00 pm IST
Published Date: November 8, 2024 10:00 pm IST

पौड़ी, आठ नवंबर (भाषा) उत्तराखंड के पौड़ी जिले में एक मामूली विवाद में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर डंडे से पीट-पीटकर अपने छोटे भाई की हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना बृहस्पतिवार शाम जिले के यमकेश्वर क्षेत्र में गांव पंचूर की है जहां दो भाइयों का गाय की बछिया को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया जिसके बाद रविंद्र मोहन (46) ने अपने छोटे भाई राकेश मोहन (42) पर डंडे से कई प्रहार कर दिए।

उसने बताया कि राकेश की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि भाइयों की मां प्रभा देवी से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और रविंद्र को गिरफ्तार कर लिया। उसने बताया कि रविंद्र के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की प्रासंगिक धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

भाषा सं दीप्ति खारी

खारी


लेखक के बारे में