उत्तराखंड : कॉर्बेट रिजर्व के बफर जोन में बाघिन मृत मिली

उत्तराखंड : कॉर्बेट रिजर्व के बफर जोन में बाघिन मृत मिली

उत्तराखंड : कॉर्बेट रिजर्व के बफर जोन में बाघिन मृत मिली
Modified Date: February 12, 2023 / 07:37 pm IST
Published Date: February 12, 2023 7:37 pm IST

ऋषिकेश (उत्तराखंड), 12 फरवरी (भाषा) उत्तराखंड के कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के बफर जोन में रविवार को एक बाघिन मृत पाई गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी है।

मुख्य वन संरक्षक (कुमाऊं) प्रसन्ना कुमार पात्रा ने बताया कि बाघिन का अवशेष अल्मोड़ा वन प्रमंडल के बदनगढ़ नहर के पास मिला था, जहां से बृहस्पतिवार को एक महिला की क्षत-विक्षत लाश बरामद हुई थी।

उन्होंने बताया कि यह इलाका कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के बफर जोन में आता है।

अधिकारी ने बताया कि जानवर (बाघिन) के दांत घिस चुके थे और वह 10 साल से ज्यादा आयु की लग रही थी।

उन्होंने बताया कि बाघिन की मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

भाषा जितेंद्र धीरज

धीरज


लेखक के बारे में