देहरादून, 22 जुलाई (भाषा) स्वास्थ्य विभाग में भर्ती की मांग कर रही एक बेरोजगार महिला नर्स ने बुधवार को यहां प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल के घर के बाहर फिनाइल पी ली।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद महिला किरण रावत को अस्पताल ले जाया गया जहां उसका उपचार किया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि भर्ती प्रक्रिया शुरू किए जाने का आश्वासन न मिलने के बाद महिला ने यह कदम उठाया।
भाषा दीप्ति
धीरज
धीरज