उत्तराखंड की आपदा में फंसे राज्यवासियों की हर संभव मदद करेंगे: सोरेन
उत्तराखंड की आपदा में फंसे राज्यवासियों की हर संभव मदद करेंगे: सोरेन
रांची, आठ फरवरी (भाषा) झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा है कि उत्तराखंड के चमोली जिले में हुई आपदा में फंसे राज्यवासी घबराएं नहीं और अगर किसी के परिजन प्रभावित क्षेत्र में फंसे हैं और उन्हें किसी तरह की मदद की जरूरत है तो राज्य सरकार उनकी हर संभव सहायता करेगी।
मुख्यमंत्री सोरेन ने सोमवार को ट्वीट कर आपदा में फंसे लोगों को मदद का भरोसा दिया।
उन्होंने कहा, ‘‘आपदा में फंसे लोग कृपया श्रम विभाग के राज्य नियंत्रण कक्ष द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें। राज्य सरकार हर संभव सहायता करेगी।’’
उत्तराखंड के चमोली जिले में रविवार को ग्लेशियर का एक हिस्सा टूट गया था। इस आपदा में राज्य के श्रमिकों के फंसे होने की आशंका को देखते हुए सरकार द्वारा हेल्पलाइन नंबर जारी किये गये है। झारखण्ड के श्रमिक भी उत्तराखंड जैसे दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्रों में काम के लिए जाते हैं।
भाषा इन्दु देवेंद्र
देवेंद्र

Facebook


