वैभव कोहली होंगे जम्मू कश्मीर के आबकारी आयुक्त, दो अधिकारी उपराज्यपाल सचिवालय भेजे गए
वैभव कोहली होंगे जम्मू कश्मीर के आबकारी आयुक्त, दो अधिकारी उपराज्यपाल सचिवालय भेजे गए
जम्मू, 13 अप्रैल (भाषा) जम्मू कश्मीर सरकार ने सोमवार को एक प्रशासनिक फेरबदल में वैभव कोहली को नया आबकारी आयुक्त नियुक्त किया और दो अधिकारियों का तबादला उपराज्यपाल सचिवालय में कर दिया।
सामान्य प्रशासन विभाग के आयुक्त सचिव एम राजू ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के निर्देश पर स्थानांतरण और पदस्थापन का आदेश जारी किया।
आदेश के मुताबिक, उपराज्यपाल सचिवालय में विशेष सचिव वैभव कोहली का तबादला करके आबकारी आयुक्त के रूप में पदस्थ किया गया है।
आबकारी आयुक्त के रूप में अब तक कार्यरत सुभाष चंद्र छिब्बर, सामान्य प्रशासन विभाग में समायोजन के अगले आदेश का इंतजार करेंगे।
गृह विभाग के विशेष सचिव रंजीत सिंह का तबादला करके उपराज्यपाल सचिवालय में विशेष सचिव के तौर पर पदस्थ किया गया है। इसी तरह, गृह विभाग के अतिरिक्त सचिव सुनील शर्मा को उप राज्यपाल सचिवालय में अतिरिक्त सचिव के तौर पर भेजा गया है।
भाषा वैभव सुभाष
सुभाष

Facebook


