वैष्णव ने श्रावस्ती बौद्ध पर्यटन स्थल को रेल नेटवर्क से जोड़ने की जानकारी लोकसभा में दी
वैष्णव ने श्रावस्ती बौद्ध पर्यटन स्थल को रेल नेटवर्क से जोड़ने की जानकारी लोकसभा में दी
नयी दिल्ली, 22 जुलाई (भाषा) रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को लोकसभा को श्रावस्ती के बौद्ध पर्यटन स्थल को रेल नेटवर्क से जोड़ने के लिए ज़मीन अधिग्रहण की स्थिति के बारे में जानकारी दी।
वैष्णव ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि 240 किलोमीटर लंबी बहराइच-खलीलाबाद नयी लाइन परियोजना, जो श्रावस्ती जिले से होकर गुजरती है, को 4,940 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई थी और रेलवे ट्रैक बिछाने के लिए जरूरी भूमि का एक बड़ा हिस्सा पहले ही अधिग्रहित किया जा चुका है।
मंत्री ने बताया, ‘‘मार्च 2026 तक 1,525 करोड़ रुपये का खर्च हुआ है, और 2026-27 के लिए इस परियोजना के वास्ते 686 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है।’’
मंत्री के अनुसार, बाकी भूखंडों के अधिग्रहण की कोशिशों के अलावा, पुलों और स्टेशन की इमारतों का निर्माण कार्य भी शुरू हो चुका है।
समाजवादी पार्टी के सांसद राम शिरोमणि वर्मा ने यह मुद्दा उठाया और कहा कि उत्तर प्रदेश का श्रावस्ती जिला – जो एक आकांक्षी जिला है और ऐतिहासिक, धार्मिक तथा अंतरराष्ट्रीय महत्व वाला बौद्ध पर्यटन स्थल है – अभी भी रेल नेटवर्क से नहीं जुड़ा है।
उन्होंने परियोजना की जानकारी और श्रावस्ती को देश के रेल नेटवर्क से जोड़ने वाली रेलवे लाइन के निर्माण की मौजूदा स्थिति के बारे में ब्योरा मांगा था।
भाषा वैभव देवेंद्र
देवेंद्र

Facebook


