संसद के शीतकालीन सत्र से पहले वेंकैया नायडू ने 10 दिसंबर को बुलाई सर्वदलीय बैठक

Ads

संसद के शीतकालीन सत्र से पहले वेंकैया नायडू ने 10 दिसंबर को बुलाई सर्वदलीय बैठक

  •  
  • Publish Date - December 4, 2018 / 02:22 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:35 PM IST

नई दिल्ली। संसद के शीतकालीन सत्र से पहले राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने 10 दिसंबर को एक सर्वदलीय बैठक बुलाई है। बैठक का उद्देश्य राज्यसभा में कामकाज का सुचारू संचालन है। बैठक में राजनीतिक दलों के बीच आमसहमति बनाने की कोशिश होगी।

नायडू संसद सत्र के दौरान सदन में सत्तारूढ़ पार्टी और विपक्ष के बीच गतिरोध पर पहले ही चिंता जाहिर कर चुके हैं। उधर संसद के इस शीतकालीन सत्र के दौरान केंद्र सरकार कई महत्वपूर्ण विधेयक पारित कराना चाहती है। इनमें से तीन तलाक संबंधी विधेयक राज्यसभा में लंबित है। माना जा रहा है कि सरकार इस विधेयक को पारित कराने की कोशिश करेगी। इससे पहले तीन तलाक पर अध्यादेश जारी हो चुका है।

यह भी पढ़ें : आईपीएल के 12वें सीजन से पहले दिल्ली डेयरडेविल्स ने बदला अपना नाम, जानिए क्या रखा 

10 दिसंबर को आयोजित बैठक में राज्यसभा में सदन के नेता अरूण जेटली, विपक्ष के नेता के तौर पर गुलाम नबी आजाद सहित अन्य नेता शामिल हो सकते हैं। संसद के इस शीतकालीन सत्र को 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले अंतिम पूर्ण सत्र माना जा रहा है। वहीं विपक्ष के लिए यह सत्र सरकार को घेरने का मौका होगा। सत्र में पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम का असर भी दिखाई देगा, क्योंकि 11 दिसंबर को ही पांचों राज्य के नतीजे आने हैं।